फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रणाऊं में बैसी का हवन के साथ पारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रणाऊं स्थित हरज्यू और सैम देवता मंदिर में आयोजित बैसी का हवन के साथ पारायण हुआ। प्रताप सिंह बगड़वाल और बची सिंह बगड़वाल ने मंदिर में 22 दिन तक बैसी की साधना की।
विज्ञापन


हरज्यू और सैम देवता की धूनी पर देवडांगरों को अवतरित कराया गया। देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंदिर में अयोध्या का राजा छना दशरथ ज्यू...कुमाऊंनी झोड़े का गायन किया गया। मंदिर में दर्शन और पूजा को बसाण, बना, जाख, ध्यूलीधूनी, ध्यूलीरौतेला आदि गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंदिर में हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां पर ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, बेस अस्पताल अल्मोड़ा के पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एमएस बगड़वाल, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह बगड़वाल, हर सिंह बोरा, हर सिंह फत्र्याल, प्रेम सिंह बगड़वाल, खड़क सिंह बगड़वाल, करम सिंह बगड़वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें