फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल रेडीनेस लक्ष्य प्राप्ति को मनोयोग से काम करें शिक्षक और अधिकारी: सुभाष

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुवे कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी व अन्य - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में निपुण भारत मिशन के तहत दो दिनी स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) सुभाष चंद्र भट्ट ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत के तहत स्कूल रेडीनेस के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से काम करना होगा।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाएं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ माध्यमिक) सत्यनारायण ने कहा कि निपुण भारत के तहत संचालित कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डायट में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम आरोही और हंड्रेड डेज रीडिंग कंपेन अभियान चलाया जा रहा है। आरोही कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. हेम जोशी ने कहा कि बाल वाटिका में प्रवेश करने वाले और कक्षा एक में नवप्रवेशी बच्चों के लिए 90 दिनों का यह कार्यक्रम सीखने, पढ़ने, लिखने की बुनियादी दक्षताओं को प्राप्त करेगा। नई शिक्षा नीति 2020 में 100 दिन के पढ़ने के अभियान को भी एक अप्रैल से जिले के सभी स्कूलों में संचालित किया जाएगा।
इस कार्यशाला में एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून के राज्य समन्वयक डॉ. केएन बिजल्वाण ने नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदु बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी मूलभूत भाषाई और संख्या ज्ञान के कौशलों पर अध्यापक, अभिभावक दोनों को ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. दीपा जलाल, डॉ. बीसी पांडेय, जीजी गोस्वामी, एमएस भंडारी, जीएस गैड़ा, डॉ. हरीश जोशी, चंपा देवली, बीईओ श्याम सिंह बिष्ट, विनय आर्य, पुष्कर लाल टम्टा आदि थे। कार्यक्रम में ईपीएफ के लोकेश ठाकुर, संदीप, डायट की पुष्पा बोरा, एलएम पांडे, अशोक बनकोटी, शिवा सैनी, सुनीता, दिनेश बिष्ट, राजेंद्र कुमार ने सहयोग किया। डॉ. हेम जोशी, डॉ. वीसी पांडे ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें