फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
स्याल्दे में रैली निकालकर लोगों को जागरुक करते व्यापारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। व्यापार संघ स्याल्दे की पहल पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकालकर भवन स्वामियों को उनके यहां रह रहे किराएदारों का सत्यापन तहसील कार्यालय में कराने की अपील की गई। उन्होंने भवन स्वामियों से किराएदारों को शौचालय भी उपलब्ध कराने को कहा ताकि क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हो और विनोद नदी भी प्रदूषण मुक्त हो सके।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि स्याल्दे बाजार क्षेत्र में करीब 400 बाहरी मजदूर कार्य करते हैं। जिनका कहीं भी सत्यापन नहीं किया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी ने कहा कि क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण विनोद नदी के तट पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहां पर राकेश बिष्ट, प्रधान मनोज नेगी, बीडीसी सदस्य सूरज मेहरा, विपिन बिष्ट, रितिक बिष्ट, प्रियांशु नेगी, दीपू गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें