बीएसएनएल उप प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभागी और अधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बीएसएनएल उप महाप्रबंधक कार्यालय अल्मोड़ा में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। निबंध लेखन में चंद्रा उप्रेती जोशी ने पहला, कौशल कुमार जोशी ने दूसरा और हरीश चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रदीप कुमार, भास्कर चंद्र दास द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि कौशल कुमार जोशी, चंद्रा उप्रेती जोशी, सुरेश चंद्रा और संजय कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक एसएन रावत ने की। प्रियंका भट्ट ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।