फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने सिल्ली गांव में मृत तेंदुआ बरामद किया

विज्ञापन
बैजनाथ के सिल्ली गांव में मृत तेंदुआ - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के सिल्ली गांव में वन विभाग ने एक मृत तेंदुआ बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद वन विभाग ने उसे जलाकर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बैजनाथ रेंज के सिल्ली गांव में आबादी में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार के तड़के एक मृत तेंदुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन रेंजर बैजनाथ सुुुरेंद्र सिंह नेगी को दी। वन विभाग की टीम शव को रेंज कार्यालय बैजनाथ ले गयी। वन रेंजर ने बताया कि मादा तेंदुआ पांच साल का था। पशु चिकित्साधिकारी बैजनाथ पीके पाठक ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। डाक्टर ने बताया कि तेंदुए के शरीर में किसी प्रकार के घाव नहीं थे। उन्होंने बताया कि तेंदुआ निमोनिया की बीमारी से मरा होगा। वन विभाग ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें