फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर खुमाड़ के शहीदों को किया गया याद

विज्ञापन
खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देते आप नेता कर्नल अजय कोठियाल। (संवाद) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सल्ट के खुमाड़ गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनकी शहादत की वर्षगांठ पर याद किया गया। पांच सितंबर 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत कर प्राणों की आहुति देने वाले दो सगे भाइयों खीमानंद और गंगाराम के साथ ही बहादुर सिंह और चूड़ामणि को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान खुमाड़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को सुना तो उन्होंने इसे कुमाऊं की बारदोली की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन

रविवार को खुमाड़ गांव के शहीद स्मारक पर पहुंचकर सल्ट की क्षेत्रीय जनता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सबसे पहले कांग्रेसी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। कांग्रेस नेता गंगा पंचोली और ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने अलग-अलग स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्नी आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख पुष्पा भट्ट, नारायण रावत, ब्लॉक अध्यक्ष संजय रावत, स्मारक समिति के सदस्य मदन भंडारी, सोबन बोरा, मनोहर उपाध्याय, गोपाल दत्त खर्कवाल और प्रधान लीला देवी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा विधायक महेश जीना, डॉ यशपाल रावत, महेश्वर मेहरा, विक्रम विष्ट, उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार विवेक राजौरी, बीडीओ देवेंद्र तड़ागी ने भी खुमाड़ के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीदों का सम्मान बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प : सीएम धामी
मौलेखाल। शहीद दिवस समारोह के मौके पर भाजपा ने राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में जनसभा की। इस मौके पर कार्यक्रम का भी हुआ। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को वर्चुअल श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के सम्मान को बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।
स्थानीय विधायक महेश जीना ने सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शहीद चूड़ामणि जीआईसी खुमाड़ के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मिश्रा, ओमकार सिंह, गिरिजाशंकर कोठारी, दिवाकर मिश्र, शंकर सिंह, पंकज पांडे, नवीन चंद्र, मंजू पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
शहीद दिवस पर 45 कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
मौलेखाल। सल्ट के वीर शहीदों की याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत के नेतृत्व में हिनौला बाजार में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर काशी चैरिटेबल ब्लड हैरेक की ओर से लगाया गया। शिविर में गंगा पंचोली, सोबन सिंह बोरा, अमित पाल रावत, कमल सिंह रावत, शंभू सिंह रावत, घनानंद शर्मा, अमित रावत, भगत सिंह समेत 45 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले पार्टी नेता गंगा पंचोली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खुमाड़ में सभा की। संवाद
खुमाड़ के क्रांतिवीरों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा: कोठियाल
मौलेखाल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कर्नल अजय कोठियाल ने नेतृत्व में सल्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शशिखाल में जनसभा की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि खुमाड़ के क्रांतिवीरों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्तराखंड को भी दिल्ली मॉडल की तरह विकसित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, शीशुपाल रावत, सुरेश बिष्ट, सुनील टम्टा, दयानंद शर्मा, तुला सिंह, शंकर जोशी, गोपाल अधिकारी, देवेंद्र सुंदरियाल, सुंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुड्डू बोहरा, विनोद शर्मा, पीतांबर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
भाजपा और कांग्रेस कर रहे शहीदों की उपेक्षा : ऐरी
मौलेखाल। उक्रांद की खुमाड़ में हुई सभा में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी का वास्तविक लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया है। अलग उत्तराखंड राज्य बनने में 42 लोगों ने शहादत दी, लेकिन सत्तारुढ़ रही सरकारों ने जनता की उपेक्षा की है जो स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का घोर अपमान है। उप्र के समय में मुख्यमंत्री किसी भी पार्टी का रहा हो वह पांच सितंबर को खुमाड़ आकर शहीदों को श्रद्धांजलि देता था, परंतु राज्य बनने के बाद यह परंपरा यहां की सरकारों ने खत्म कर दी है। इस अवसर पर चन्द्रशेखर कापड़ी, ब्रहमानंद डालाकोटी, पुष्करपाल सिंह, प्रयाग शर्मा, पान सिंह रावत, समरेंद्र सिंह, राकेश नाथ, उमेश कांडपाल, त्रिलोक बिष्ट मौजूद थे। संवाद

खुमाड़ में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी। (विज्ञप्- फोटो : ALMORA

खुमाड़ में शहीद दविस समारोह में भजापा के कार्यक्रम में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। (संवाद)- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें