फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलज्यू मंदिर में घंटी चढ़ाई

Sat, 14 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  प्रदेश में हरीश रावत सरकार की बहाली हो जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  चितई स्थित गोलज्यू मंदिर में पूजा की और घंटी चढ़ाई। पूर्व में मांगी मनौती पूरी होने पर उन्होंने भगवान को नमन कर उनके प्रति आभार जताया और  प्रदेश के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यायालय के साथ ही देवालयों  में जाकर भी न्याय की गुहार लगाई थी। 29 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश  प्रवक्ता दिनेश कुंजवाल और प्रदेश महामंत्री खजान पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसी न्याय की फरियाद लेकर भगवान गोलज्यू के चितई मंदिर पहुंचे थे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में हरीश रावत की सरकार बहाल हो जाने  के बाद शनिवार को कांग्रेसी फिर से चितई गोलज्यू मंदिर पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश  प्रवक्ता दिनेश कुंजवाल ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से मोदी सरकार का चेहरा बेनकाब हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर खजान पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पुष्कर मेहरा, संजीव  पांडे, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, तारा जोशी, आनंदी पांडे, राधा बिष्ट,  गीता मेहरा, राधा बंगारी, जया साह, रॉबिन भंडारी भगवती आर्या, हेमलता  भट्ट, दीपा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें