फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्री मागों को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू

Wed, 30 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र। - फोटो : Students in Bageshwar gradual fasting.
विज्ञापन

विज्ञापन
कूर्मांचल केसरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए निर्मित छात्रावास में मैस संचालित करने और पीने के पानी की सुविधा मुहैया कराने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्रों न महाविद्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगे शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। आंदोलन के पहले दिन पांच लोग क्रमिक अनशन में बैठे। 


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शासन की ओर से इस छात्रावास की उपेक्षा  की जा रही है। छात्रावास में मैस न होने से छात्रों को खुद ही खाना बनाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो जा रहा है। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्रावास में पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं है।  कई छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ई-मेल आईडी और पंजीयन संख्या नहीं मिली है। जबकि छात्रों को वर्ष 2014 से अब तक के सभी छात्र छात्राओं को मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास की चहारदीवारी निर्माण नहीं हो सका है। कहा कि इन पांच सूत्री मांगों को लेकर अब तक कई बार मांग की गई लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।  पहले दिन पहले दिन मंडलीय अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव मनीष  कुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और जिला महासचिव कमलेश लोबियाल, जीवन लोबियाल  क्रमिक अनशन पर बैठे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें