फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

Sat, 07 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी में नहाने गई ग्राम पंचायत तराड़ की दो बालिकाओं की डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक तराड़ गांव निवासी सीमा (16) पुत्री मदन सिंह और कुमन (12) पुत्री देव सिंह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घरों से घोड़ा चुगाने निकलीं। उन्होंने घोड़ों को चुगाने के लिए छोड़ दिया और नहाने रामगंगा नदी में उतर गईं।
विज्ञापन


नहाने के दौरान सीमा और कुमन नदी में डूब गई। जब काफी देर तक दोनों घर वापस नहीं लौटी को परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। परिजन और ग्रामीण दोनों को खोजने नदी की ओर चल दिए। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी और उनकी लाशें नदी किनारे उतरा रही थीं। ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। दो बालिकाओं की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें