फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल इमेजिंग कैमरे ढूंढेंगे लाइनों के फाल्ट

Tue, 28 Jun 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पावर कारपोरेशन सब स्टेशनों और बिजली लाइनों में आने वाले फाल्ट ढूंढने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेगा। विभाग अब थर्मल इमेजिंग कैमरों से लाइनों और पावर हाउसों में आने वाली खराबी ढूंढेगा। इससे जहां समय की बचत होगी वहीं बिजली कर्मियों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


बिजली लाइनों और उप संस्थानों में आए दिन खराबी आती रहती है। खासकर लाइनों में फाल्ट ढूंढने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। घंटों शटडाउन से लोगों को बिजली नहीं होने से दिक्कतें होती हैं। अब पावर कारपोरेशन लाइनों में आने वाले फाल्ट और बिजली उप संस्थानों के फाल्ट ढूंढने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। इसके लिए थर्मल इमेजिंग कैमरे उपयोग में लाए जाएंगे।

थर्मल इमेजिंग कैमरे से बिजली लाइनों और पावर हाउसों में यदि कहीं पर भी तार जला हो, धुआं निकला हो अथवा लोड बढ़ने से किसी स्थान पर बिजली लाइन के तार हल्के से भी लाल हो रहे हैं तो थर्मल इमेजिंग कैमरा लाइनों और बिजली घरों की इस खराबी को कैद कर लेगा। इससे बिजली कर्मियों को जल्द खराबी की जानकारी मिल सकेगी और फाल्ट दूर करने में सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार पावर कारपोरेशन ने प्रदेश में 20 कैमरे क्रय कर लिए हैं। प्रथम चरण में इनमें से 15 कैमरे 33 केवी विद्युत उप संस्थानों और पांच कैमरे बिजली लाइनों में उपयोग में लाए जाएंगे। इधर विद्युत परीक्षण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने बताया कि कैमरों के संचालन और रखरखाव के लिए पिछले सप्ताह हल्द्वानी में टीपी नगर 33 केवी बिजली उप संस्थान में विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। थर्मल इमेजिंग कैमरे मिलने के बाद इन्हें उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें