फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगुणता के पास कार नदी में गिरी, डाक्टर की मौत

Tue, 28 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नैनीताल से बेरीनाग लौट रही आई-10 कार सोमवार देर रात  लिंगुणता के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे जैगन नदी में गिर गई।  दुर्घटना में कार चला रहे वाहन स्वामी नया बाजार बेरीनाग निवासी डेंटिस्ट  डा. सुनील आर्या (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता मंगलवार को लगा। राजस्व पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टर्माटम को अल्मोड़ा भेज  दिया है। बताया जाता है कि कार में डा. आर्या के अलावा और कोई नहीं था। 
विज्ञापन


जानकारी  के मुताबिक डा. सुनील आर्या पुत्र भीम राम आर्या की नया बाजार बेरीनाग में दांतों का अस्पताल है। सोमवार को अपनी पुत्री को छोड़ने नैनीताल गए थे। बेटी को वहां छोड़ने के बाद वह रात को अकेले  ही बेरीनाग लौट रहे थे।

देर रात किसी समय उनकी गाड़ी लिंगुणता के निकट पुलिया से टकराने के बाद पहाड़ी से लुढ़ककर जैगन नदी में गिर गई।  दुर्घटना स्थल के निकट कोई बस्ती नहीं है। रात में घटना का पता नहीं लगा। मंगलवार को कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। डा. आर्या का शव भी वहीं पड़ा था। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश देवड़ी ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेबाधर पांडे के मुताबिक  डा. सुनील ने सोमवार रात 8:30 बजे फोन पर परिजनों को लोधिया पहुंचने की जानकारी दी थी। कुछ घंटे बाद उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन भी मंगलवार सुबह से ही उनकी खोजबीन करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें