अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में चमोली की एक दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए थराली में ही स्थानांतरित कर दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में पीड़िता और उसके परिवार को इंसाफ पाने के लिए दून तक की दौड़ लगानी पड़ी। तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया।
बताया गया कि मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली नाबालिग के साथ उसी क्षेत्र के युवक ने कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था। तभी से वह उसे परेशान भी कर रहा था। गत दिवस आरोपी ने उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जिस पर पीड़िता के पिता चौखुटिया में तहरीर दी थी। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह मामला थराली का होने के चलते ट्रांसफर कर दिया था। थराली की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये पढ़ें- Almora News: एसएसजे परिसर में भिड़े छात्रों के दो गुट, कुलपति को घेरा; इस वजह से भड़के विद्यार्थी
रानीखेत पुलिस ने मऊ से पकड़ा पॉक्सो एक्ट का आरोपी
रानीखेत पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के एक आरोपी को सरायलखंसी गोरखपुर हाईवे मऊ से गिरफ्तार कर लिया है। 29 सितंबर को एक स्थानीय महिला ने रानीखेत पुलिस काे अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की जानकारी दी। नाबालिग कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस की मदद नाबालिग को शिवम श्रीवास्तव (26) निवासी ग्राम बरपुर जिला मऊ उत्तर प्रदेश के कब्जे से छुड़ा लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में वृद्धि कर कार्रवाई की गई है।