फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यामंदिर ताड़ीखेत और बग्वालीपोखर को मिला शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

विज्ञापन
शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार लेते बग्वालीपोखर विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्विाराहाट/रानीखेत (अल्मोड़ा)। परिषदीय परीक्षाओं में सर्वोच्च परीक्षा परिणाम देने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ताड़ीखेत को पं. दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दोनों विद्यालयों को इस पुरस्कार से नवाजा। ताड़ीखेत के प्रधानाचार्य निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए प्रबंध समिति ने विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने की बात कही है।
इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश नेगी, गोपाल अधिकारी, डॉ. जगदीश चंद्र, विशन सिंह रौतेला, बीना भगत, बाला दत्त बुधानी, डुंगर सिंह रावत आदि रहे। वहीं बग्वालीपोखर के प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यालय को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में अब एनसीसी भी शुरू हो गई है। दामोदर जोशी, आशुतोष शाही, राजेंद्र त्रिपाठी, संतोष बिष्ट, दिनेश चंद्र तिवारी, भीम सिंह, बलवीर सिंह, शिव दत्त पांडे आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें