विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में यहां जीजीआईसी में छात्राओं ने खाद्यान्न बरबादी रोकने का संकल्प लिया। शपथ दिलाते हुए शिक्षिका डॉ. अमिता प्रकाश ने खाद्य दिवस का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इस बार यह दिवस खाद्य अपशिष्ट निवारण दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र प्रवक्ता मीरा जोशी ने भी छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने छात्राओं से कहा कि शादी विवाह के दौरान खाद्यान्न की बरबादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।