फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभर आई पुरानी कसक, आपस में भिड़े भाजपाई

Mon, 07 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को भाजपा की धारानौला में हुई बैठक के बाद हॉल में मौजूद कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस भिड़ गए। यह तब था जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम स्थ्ज्ञल पर मौजूद थे। वहां पर मौजूद पदाधिकारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले शांत किया।
विज्ञापन


बताया गया है कि भाजपा का गत माह सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय अनुसूचित जाति वर्ग सम्मान सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन में मंच संचालन को लेकर अनुसूचित मोर्चा से जुड़े कुछ असंतुष्ट थे। सोमवार को हुई बैठक समाप्त होने के बाद जब कुछ कार्यकर्ता हाल में बैठे थे, तब अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार ने शिकायत की कि सोमेश्वर सम्मेलन में मंच पर अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों को मौजूद रहना था और संचालन भी इसी वर्ग के पदाधिकारियों को करना था। वहां पार्टी के सामान्य वर्ग के जिला स्तर के एक जिम्मेदार  पदाधिकारी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने संचालन किया। जो कि पार्टी की नीति के अनुरूप नहीं था।

बताया गया है कि इस बात को लेकर सोमेश्वर के विधानसभा प्रभारी और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी, सोमेश्वर सुरक्षित सीट से पूर्व में चुनाव लड़ चुके एक पार्टी नेता आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान आपस में गालियों तक की नौबत आ गई।  पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रैली प्रभारी राजू भंडारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह  बीच बचाव किया। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल का कहना था कि बैठक में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। लटवाल ने कहा कि बैठक समाप्त होने के बाद वह खुद भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ भोजन कक्ष में थे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का विवाद हुआ हो तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें