फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के प्राथमिक विद्यालयों को मिलेंगे 142 नये शिक्षक

Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जिले प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। जिले के प्राथमिक स्कूलों को 142 नए शिक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 142 पदों पर भर्ती की जा रही है। विभाग भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। शिक्षक भर्ती को लेकर प्रशिक्षित युवाओं में भी रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। डीईओ प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना के मुताबिक शिक्षकों की तैनाती से विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर होगी और छात्रसंख्या भी बढ़ेगी।

193 विद्यालय हैं एकल शिक्षक के भरोसे

जिले में 1249 में से 193 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। एक शिक्षक पर पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। नई भर्ती से इन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें