अल्मोड़ा। नगर में मालरोड सहित कई मोहल्लों में दो घंटा बिजली गुल रहने से 2000 से अधिक की आबादी परेशान रही। बिजली नहीं होने से सरकारी और निजी संस्थानों के काम प्रभावित रहा। व्यवसायियों को नुकसान झेलना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को 11 केवी की लाइन के ट्रांसफार्मर का जंपर खराब होने से माल रोड, चौघानपाटा, थपलिया आदि क्षेत्र में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम 4:30 बजे बिजली गुल रहने से होटल, रेस्टोरेंट, साइबर कैफे सहित अन्य व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। देर शाम 6:35 बजे बिजली आपूूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। यूपीसीएल के जेई मनोरंजन वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर का जंपर खराब होने से एक फेस की बिजली बाधित हुई। खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।