फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिमकनी की टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन

Mon, 26 Feb 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिमकनी खेल मैदान में किया गया। इस दौरान तीन टीम ने हिस्सा लिया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिमकनी ब्वायज की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कुज्याड़ी स्टार और सिमकनी ब्वायज के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सिमकनी ने 10 ओवरों में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुज्याड़ी निर्धारित ओवर में 80 रन ही बना सकी और सिमकनी ने 44 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में शैल पातालदेवी टीम काे बॉय मिला। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शैल पातालदेवी और सिमकनी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए शैल पातालदेवी ने 10 ओवर में 80 रन बनाए। सिमकनी ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ट्राॅफी अपने नाम की। हिमांशु आर्या, विशाल कुमार, नैतिक पांडे और मयंक मैच के निर्णायक रहे। नेहरु युवा केंद्र और खेल विभाग ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र के दिवाकर भाटी, खेल विभाग के प्रेम सिंह रावत, कृष्ण कुमार टम्टा, मदन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें