फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ रही है। सल्ट पुलिस ने 12.90 किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम सल्ट थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मरचूला बैरियर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उप्र के हापुड़ निवासी आकाश जाटव की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो कट्टों में कुल 12.90 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा बेचने के लिए सराईखेत से काशीपुर ले जाने की फिराक में था। पूछताछ में खरीद फरोख्त में कुछ अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं, जिसके लिए आगे की रणनीति बना कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजे की कीमत करीब 75 हजार रुपये आंक रही है। टीम में एसआई अवनीश कुमार, कांस्टेबल सुरेश चंद्र, मोहन सिंह, गुरमेज सिंह, संजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें