फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कूड़ा फैंकने को लेकर एसडीएम हुए सख्त, ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
शनिवार को द्वाराहाट बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में शुक्रवार को बाजार में हुए तनाव के बाद शनिवार को शांति रही। व्यापारियों की चेतावनी के बाद मांस की दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। इधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मांस विक्रेताओं के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों ने मांस की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग फिर से बुलंद कर दी है। इधर, कूड़ा फेंकने वाले मामले में एसडीएम ने नगर पंचायत के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने बाजार में कूड़े का वाहन उलट दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम चौखुटिया के ग्रामीणों और मांस विक्रेताओं के बीच मांस कम देने को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच वाल्मीकि समाज और व्यापारियों के बीच तनातनी बढ़ गई। शुक्रवार सुबह से ही बाजार में तनाव का माहौल रहा। व्यापारियों ने जुलूस प्रदर्शन किया और धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की और मांस की दुकानें बंद नहीं होने तक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का ऐलान कर दिया। इससे पहले सुबह के वक्त नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने त्रिमूर्ति तिराहे पर कूड़े का वाहन पलट दिया और एनएच जाम कर दिया था। शनिवार की सुबह मांस की दुकानें बंद रहने के बाद व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। हालांकि बाजार में चहल पहल नहीं रही, लोगों में बाजार खुलने और नहीं खुलने को लेकर संशय बना हुआ था।
-कूड़ा फेंकने को लेकर नगर पंचायत के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। फिलहाल वहां शांति है। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।-जयवर्धन शर्मा, एसडीएम द्वाराहाट।
विज्ञापन

विहिप और हिंजामं ने भी किया विरोध
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर में हुए बवाल के बाद मांस विक्रेताओं के खिलाफ चौतरफा आक्रोश बढ़ने लगा है। चौखुटिया आदि क्षेत्रों से पहुंचे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मुलाकात कर मांस की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई है। कहा कि अभद्रता करने वाले मांस विक्रेता की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र अधिकारी, दीपक बिष्ट, संजय साह, लोकेश जोशी, किशन सिंह आदि शामिल थे। इधर, द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एक व्यापारी के वाल्मीकि समाज के युवक से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मारपीट सहित तमाम मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें