फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द उठने से सेना के सूबेदार की मौत

विज्ञापन
भिकियासैण में सूबेदार चंदन सिंह को अंतिम सलामी देते सेना के अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सीने में दर्द की शिकायत के बाद सेना के एक सूबेेदार की मौत हो गई। सूबेदार वर्तमान में नौ कुमाऊं रेजीमेंट लखनऊ में तैनात थे। सोमवार को केदार संगम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले गए। जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन सिंह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए। रविवार को रानीखेत से पहुंच डाक्टरों की टीम ने भिकियासैंण सीएचसी में चंदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि सूबेदार चंदन सिंह 30 अप्रैल को अपने गांव आए थे। 29 मई को उनकी वापसी होनी थी। दिन में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वो नहीं जा सके थे। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने सूबेदार के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से प्रभारी तहसीलदार स्याल्दे जगदीश गिरी भी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें