फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख प्रतिदिन कमाने वाली रोडवेज की आय अब 40 हजार में सिमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से लॉकडाउन से पूर्व विभिन्न रूटों में 19 सेवाओं का संचालन होता था। अनलॉक-3 में अब सिर्फ छह सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ, चंडीगढ़, बरेली आदि रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से रोडवेज की आय काफी घट गई है। जबकि इन्हीं रूटों से रोडवेज को अधिक राजस्व मिलता था। लॉकडाउन से पहले प्रतिदिन पांच लाख रुपये कमाने वाली रोडवेज की आय अब घटकर 30 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन तक सिमट गई है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ, चंडीगढ़, टनकपुर, बरेली, हल्द्वानी, बागेश्वर, अटपेशिया, टनकपुर समेत विभिन्न रूटों में करीब 19 सेवाओं का संचालन होता था। दिल्ली रूट में ही रोडवेज की छह बसें चलती थीं। अनलॉक-3 में रोडवेज की गिनी चुनी सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। स्थिति यह है कि कभी तीन तो कभी छह सेवाओं का ही संचालन हो रहा है। कई बार तो यात्रियों का टोटा होने पर सेवाएं ही स्थगित करनी पड़ रही हैं। बसों में 50 फीसदी यात्री बैठाने के आदेश है लेकिन रोडवेज की बसों को दस फीसदी सवारियां भी नहीं मिल पा रही हैं। लॉकडाउन से पूर्व रोडवेज डिपो अल्मोड़ा को 19 सेवाओं के संचालन से पांच लाख रुपये प्रतिदिन कमाई होती थी। अब कम सेवाएं चलने से आय काफी घट गई है। बताया कि सवारियां भी कम निकल रही है। जिससे आय हजारों में सिमट कर रह गई। रोडवेज की अब प्रतिदिन 30 से 40 हजार रुपये तक ही आय हो रही है। रोडेवज से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ, चंडीगढ़, बरेली आदि बसों के संचालन होने से डिपो को अधिक आय होती थी। क्योंकि इन रूटों को जाने वाली बसें हमेशा यात्रियों से पैक होकर जाती थी। अब इन सेवाओं के संचालन नहीं होने से भी रोडवेज की आय पर असर पड़ा है।
रोडवेज ने एक और नई सेवा शुरू की, दो सेवाएं रहीं ठप
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा ने अनलॉक-3 में बृहस्पतिवार को एक और नई बस सेवा अल्मोड़ा- बेतालघाट-काशीपुर शुरू की। पहले दिन इस बस को अल्मोड़ा स्टेशन से तीन यात्री मिले। बस एक बजे प्रतिदिन संचालित होगी। इसके अलावा रोडवेज की सुबह आठ बजे की अल्मोड़ा-हल्द्वानी बस में पांच, शाम ढाई बजे अल्मोड़ा-हल्द्वानी में 11, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला में नौ, अल्मोड़ा-अटपेसिया में तीन, अल्मोड़ा-टनकपुर में आठ, अल्मोड़ा-मासी में 11 यात्रियों ने सफर किया। यात्री न मिलने से रोडवेज की अल्मोड़ा-रामनगर, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया गरुड़ सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। केमू की अल्मोड़ा-हल्द्वानी, अल्मोड़ा-रानीखेत वाया शीतलाखेत सेवाएं ही संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें