फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
बागेश्वर में सरदार पटेल की जयंती, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। संवा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर/कपकोट। कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनका भी भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास से लेकर एकता तक में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सेवादल ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, जिला महासचिव गीता मेहर आदि थीं।
इधर, बागेश्वर में कांग्रेसियों ने पूर्व गृहमंत्री पटेल को जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, बालकृष्ण, धीरज कोरंगा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि थे। उधर, कपकोट में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया आदि ने पटेल और गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहादत दिवस पर इंदिरा को किया याद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस को प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयाग दत्तजोशी की पत्नी कौशल्या देवी थीं। अध्यक्षता पूर्व कैप्टन शिव सिंह ने की। संचालन बालम भाकुनी और दिनेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कृष्णा बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, मीडिया प्रभारी प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, गोपाल खोलिया, ललित मेहता, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद आदि थे।

अल्मोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते कांग्रेस- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें