फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को मौका

विज्ञापन
एसएसजे परिसर में आयोजित ऑनलाइन बैठक में मौजूद प्रोफेसर - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी की अध्यक्षता और शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट के संयोजन में परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक मंगलवार को हुई। इसमें प्री पीएचडी कोर्स वर्क के अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दूसरा मौका देने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी और सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. भास्कर चौधरी ने बैठक का एजेंडा बताया। बैठक में सत्र 2021-22 में हुई विवि की प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को कोरोना की विशेष परिस्थितियों के दृष्टिगत तीन माह के भीतर एक अतिरिक्त अवसर के रूप में परीक्षा में सम्मिलित करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
यह व्यवस्था केवल इसी सत्र के लिए लागू होगी एवं इसे भविष्य के लिए नजीर नहीं बनाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्री पीएचडी परीक्षा का शुल्क 1500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र और पोर्टल चार्ज (अतिरिक्त) जमा करवाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ऑनलाइन बैठक में डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. केसी जोशी, प्रो. पुष्पा अवस्थी, प्रो. जया उप्रेती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें