फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्माद फैलाकर मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश

विज्ञापन
रानीखेत में सद्भावना यात्रा को संबोधित करते पीसी तिवारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का रानीखेत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केमू स्टेशन पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश में सांप्रदायिक ओर जातीय उन्माद फैलाकर मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का बुलडोजर गरीबों पर चल रहा है। डांडा-कांडा सहित तमाम स्थानों पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सरकार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सर्वोदय मंडल की ओर से से आयोजित 40 दिनी यह यात्रा शाम के वक्त कठपुड़िया, मजखाली, नानीसार, द्वारसौं होते हुए रानीखेत नगर पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि पूरा प्रदेश भू-माफिया की जकड़ में है लेकिन सरकार का बुलडोजर सिर्फ गरीब लोगों पर चल रहा है। देश से भाईचारा पूरी तरह से गायब हो चुका है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटका दिया गया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि 40 दिनी यात्रा के बाद दो दिनी बैठक देहरादून में होगी। यहां पद्मश्री बसंती बहन, भुवन पाठक, भुवन पाठक, इस्लाम हुसैन, किरन आर्या, अमीनुर्रहमान, साहिब सिंह, प्रयाग भट्ट, गोपाल, सुंदर बरोलिया, नितीश पंत, भारती पांडेय, आनंदी पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें