फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्पणखा नासिका छेदन रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
चिलियानौला की रामलीला में राम को रिझाती सूर्पणखा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना में रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार की रात छठे दिन के मंचन में सूर्पणखा की नाक काटी गई। इसके बाद हुए सीता हरण का प्रसंग दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रहा। राम की भूमिका भावेश तिलाड़ा, लक्ष्मण गौरव जोशी, सीता शिवानी जोशी, सूर्पणखा विक्रांत चम्याल और रावण की शंकर सुप्याल ने निभाई। मुख्य अतिथि मंत्री बिट्टू कर्नाटक रहे। वहां पर कमेटी अध्यक्ष कमल बिष्ट, व्यवस्थापक बसंत तिलारा, संचालक धीरज कुमार, निर्देशक हेम तिवारी, हिमांशु वर्मा, नरेंद्र सुयाल, मनोज पिलख्वाल आदि थे।
विज्ञापन

चिलियानौला में लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका में रामलीला मंचन जारी है। छठे दिन लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काटी। सूर्पणखा की भूमिका इस बार भी वरिष्ठ रंगकर्मी धर्मेंद्र सिंह अधिकारी ने निभाई। राम की भूमिका ललित, लक्ष्मण की गौरव और सीता की भूमिका हर्षित निभा रहे हैं। वहां पर भाजपा नेता कैलाश पंत, महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजयुमो के शशांक रावत, रामलीला कमेटी के भानु कुवार्बी, सभासद मदन कुवार्बी, व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश बोरा आदि थे।
बंतोली में राम को हुआ वनवास
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के बंतोली में रामलीला मंचन के लिए रोज दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। मचने के पांचवें दिन भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, कृष्णा पांडे, संजू कांडपाल, शेखर कांडपाल, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल आदि थे।

बाड़ेछीना की रामलीला मे लक्ष्मण को रिझाती सूर्पणखा।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें