फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े राहुल सिंह

विज्ञापन
खेल महाकुंभ में दौड़ में दमखम दिखाते प्रतिभागी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बृहस्पतिवार को एचएनबी स्टेडियम अल्मोड़ा में हुआ। अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राहुल सिंह प्रथम, अभय रावत द्वितीय और अक्षय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में रोहित मिश्रा प्रथम, निशांत रौतेला द्वितीय और विक्की भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद अजय टम्टा और डीएम वंदना सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वहां पर सीडीओ नवनीत पांडे, सीईओ एचबी चंद, डीएसओ सीएल वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, खेल प्रशिक्षक मनमोहन देव आदि थे।
27 तक चलेगा खेल महाकुंभ
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 27 नवंबर तक चलेंगे। इसमें अंडर 14/ 17/21 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न वर्गों में एथलेटिक्स, बालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, फुटबाल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें