फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में छात्र संगठनों ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में धरना देते छात्र संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों ने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में कुलपति के खिलाफ धरना दिया। मोर्चे के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति कुर्सी छोड़ो, हिटलरशाही बंद करो, उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करो आदि नारे भी लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि सेल्फ फाइनेंस के छात्रों को सामान्य प्रक्रिया से प्रवेश दिया जाए इसके अलावा जिन छात्रों का प्रवेश सेल्फ फाइनेंस के माध्यम से किया है उनकी फीस भी वापस की जाए। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी चल रहे सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बंद कर सामान्य में सीटें बढ़ाई जाए। रुके हुए परीक्षाफलों को जल्द से जल्द घोषित किया जाए और छात्रसंघ चुनाव को लेकर जल्द तिथि घोषित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ ही कोर्ट की शरण लेंगे। वहां पर संजू सिंह, गोविंद प्रसाद, पंकज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित भट्ट, जिला सचिव हिमांशु जोशी, गौरव भट्ट, पंकज गुरुरानी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नीरज चिलवाल, कार्तिक कनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें