पीजी कालेज में नए मतदाताओं के लिए आयोजित शिविर में मौजूद अधिकारी और छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पीजी कॉलेज में नए मतदाताओं के लिए आनलाइन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी इस कैंप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण करा लोकतंत्र में अपनी सहभागिता कर सकते हैं। राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष लोहनी ने बताया कि जिनकी आयु एक जनवरी 22 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। वह आवश्यक दस्तावेजों के सहारे फार्म छह आनलाइन जमा कर सकते हैं। प्राचार्य भरत जी उपाध्याय ने विद्यार्थियों से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डा प्रकाश भट्ट ने किया। वहां पर डा नरेंद्र कुमार सिजवाली, डा उपासना शर्मा, डा भावना कपकोटी, डा निर्देशिता बिष्ट, डा महेंद्र कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, वरिष्ठ सहायक हिमांशु पुरोहित, बीएलओ जगत प्रकाश आदि थे।