फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती न खुलने से नाराज युवाओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए किया हवन

विज्ञापन
अल्मोड़ा चौघानपाटा में सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन करते युवा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबे समय से सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने रविवार को चौघानपाटा के गांधी पार्क में एकत्र होकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

आक्रोश जता रहे युवाओं का कहना था कि सरकार उनके साथ छल कर रही है। सरकार को जगाने के लिए पहले भी युवाओं ने रक्षा मंत्री का पुतला फूंका था जिसका उन पर कोई भी असर नहीं हुआ। रविवार को गाधी पार्क में हुंकार रैली आयोजित कर जिले भर से पहुंचे युवाओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने कहा कि दो साल से न ही नई भर्ती निकली है और न शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके युवाओं की लिखित परीक्षा के बारे में अभी तक कुछ बताया गया है। सेना भर्ती के इंतजार में बैठे अधिकतर युवाओं की उम्र निकल रही है। सेना में जाने का उनका सपना बस सपना बनकर रह गया है। युवाओं ने जल्द ही लिखित परीक्षा करवाने और नई भर्तियां खोलने की मांग की है।
क्या कहते हैं युवा
हम लंबे समय से दिन और रात सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सरकार युवाओं के लिए भर्ती नहीं खोल रही है। कई युवाओं की उम्र भी निकल रही है। अगर जल्द ही भर्ती नहीं खुली तो भर्ती के इंतजार में कई युवा बेरोजगार रह जाएंगे।
विज्ञापन

- दीपक सिंह।
मैंने सेना की शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली है। उसके बाद से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। न ही लिखित परीक्षा की कोई तिथि जारी की जा रही है और न ही नई भर्ती खुलने की कोई जानकारी मिल रही है।
- रजत मेहरा।
दो सालों से सेना में भर्ती होने की आस लेकर लगातार तैैयारी कर रहा हूं लेकिन सरकार नई भर्ती नहीं खोल रही है। भर्ती की तैयारी के चलते कोई और नौकरी के लिए भी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में भविष्य के लिए डरा हुआ हूं।
- अमित भैसोड़ा।
रैली के माध्यम से हम सरकार से लगातार भर्ती खोलने की मांग कर रहे हैं। सरकार युवाओं की इस मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। अगर सरकार ने जल्द ही भर्ती नहीं खोली तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें