फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा गांधी पार्क में नारेबाजी करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र तक यदि राज्य सरकार ने प्राधिकरण पर सकारात्मक ठोस निर्णय नहीं लिया तो जनता को साथ लेकर आर पार की लड़ाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल पहले जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लोगों पर थोप दिया। पूर्व के दो-दो मुख्यमंत्रियों ने प्राधिकरण को समाप्त करने की बात कही गई पर ये बातें हवा हवाई ही साबित हुई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जनता प्राधिकरण से परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जनता के दबाव को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्राधिकरण स्थगन की बात कहकर पल्ला झाड़ने का काम किया। मात्र प्राधिकरण स्थगित कर देने से ही काम चलने वाला नही है। पर्वतीय भूभाग के निवासियों की प्रबल मांग और जनहित को देखते हुए सरकार गंभीरतापूर्वक निर्णय लेते हुए प्राधिकरण को समाप्त कर जनता को राहत दे। शहरी क्षेत्र में पूर्व की तरह भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार नगरपालिका को दिए जाएं। सभा का संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया। धरने में जिला उपाध्यक्ष तारा जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, आनंदी वर्मा, प्रताप सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, लक्ष्मण ऐठानी, दीपांशु पांडे, ललित मोहन पंत, तारा चंद्र साह, जगदीश पांडे, एमसी कांडपाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें