फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वरिष्ठ नेता के कोहली के साथ डाक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर कांग्रेसियों का काटा हंगामा

विज्ञापन
बैजनाथ अस्पताल में डाक्टर के अभद्र व्यवहार की शिकायत तहसीलदार से करते कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ क - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में तैनात एक डॉक्टर पर कांग्रेसी नेता के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने अस्पताल में हंगामा काटा। आरोप लगाया कि डॉक्टर निर्धारित फीस के अतिरिक्त भी रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के डाक्टर द्वारा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली के साथ गाली गलौच और अभद्र व्यवहार करने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्ट्रासाउंड कराने आये मरीजों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटने के बाद अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मरीजों ने डाक्टर पर अल्ट्रासाउंड की फीस की रसीद न देने और अल्ट्रासाउंड कराने का अतिरिक्त धन लेने का भी आरोप लगाया।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली शनिवार को अपने बीमार पुत्र रितिक का अल्ट्रासाउंड कराने सीएचसी बैजनाथ पहुंचे। कोहली का आरोप है कि निर्धारित मूल्य का पर्चा लेकर अल्ट्रासाउंड के लिए डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने पर्ची लेने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कोहली ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि डॉक्टर ने गालीगलौज कर धक्कामुक्की की। इधर, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठी गर्भवतियों ने भी कोहली के पक्ष में डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूचना पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी राजस्व पुलिस की टीम के साथ अस्पताल पहुंची। तहसीलदार ने डॉक्टर से थराली, देवाल आदि क्षेत्र से आई गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। तहसीलदार के निर्देश पर डाक्टर ने कुछ महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। इसके बाद कांग्रेसियों ने अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहां पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बालकृष्ण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, संजय फर्स्वाण, बसंत नेगी, बहादुर बिष्ट, सुनील पांडे, प्रेम सिंह, दरबान सिंह आदि थे। तहसीलदार और अस्पताल के प्रभारी एसएस गुंज्याल के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने 24 घंटे के लिए धरना स्थगित किया। इधर, डाक्टर और कोहली ने राजस्व पुलिस में क्रॉस तहरीरें दी हैं। पटवारी किशोर कांडपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
गरुड़ (बागेश्वर)। सीएचसी बैजनाथ में तैनात अल्ट्रासाउंड के डाक्टर कुमार अमित का कहना है कि प्रकाश कोहली की अल्ट्रासाउंड कराने की पर्ची मरीज ज्यादा होने के कारण जमा नहीं की गई। उन्होंने मुझसे अभद्र व्यवहार किया। वहीं, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली ने बताया कि डाक्टर ने मुझसे अभद्र व्यवहार किया। इससे पूर्व भी डाक्टर कई अन्य मरीजों और जन प्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। संवाद

बैजनाथ सीएचसी में धरने में बैठे कांग्रेसी- फोटो : GARUD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें