फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी माह के वेतन भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनवरी के वेतन भुगतान करने की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारियों का एक घंटे का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकारों पर रोडवेज कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बगैर वेतन के कब तक हम लोग काम कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरवरी का माह आधे से अधिक बीत चुका है लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के जनवरी का वेतन अब तक नहीं आया है। वेतन न मिलने से कर्मचारी काफी परेशान हैं। कर्मचारी बगैर वेतन के ड्यूटी कर रहे हैं। बार-बार अनुरोध के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। वेतन न आने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों को बच्चो की स्कूल फीस आदि चुकाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जनवरी के वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, गिरीश चंद्र, हरीश रावत, विशन गिरी, मदन लाल, सुरेश नेगी, रोहित कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें