फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड भंग की मांग को आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सोमेश्वर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग के लिए चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि उनकी पार्टी देवस्थानम बोर्ड का विरोध जता रहे पंडा पुरोहित समाज के पक्ष में है। कहा कि खुद को सनातनी बताने वाली भाजपा सरकार सनातन धर्म से जुड़े लोगों का दमन कर रही है। भाजपा का आधार सनातन धर्म और सनातनी वोट है, ऐसे में देवस्थानम बोर्ड का अस्तिव में आना पंडा पुरोहित समाज के साथ विश्वासघात जैसा है। वहां पर संरक्षक नंदन लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, अरुणोदय तिवारी, प्रकाश कांडपाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष सोहित भट्ट, संदीप नयाल, अफसान खान आदि थे। इधर, सोमेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद हुकुम सिंह बोरा स्मारक में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहां पर नीलम डांगी, राजेंद्र राणा, विपिन चंद्र पंत, शमशेर आर्य, जीवन रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें