फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम ने जब क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक नहीं किया तो लोगों ने श्रमदान कर लाइन दुरुस्त की

विज्ञापन
गरुड़ के नौघर में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन में श्रमदान करते ग्रामीण - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पेयजल निगम की अनदेखी के कारण तल्ला नौघर-टानीखेत की एक बहुत आबादी तीन दिनों तक पीने के पानी से वंचित रही। पेयजल निगम से सुनवाई न होने पर चार दिन से परेशान लोगों ने मंगलवार को श्रमदान कर मोहल्ले को पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। पेयजल निगम के स्तर से समस्या न सुलझने से लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन

नौघर तल्ला टानीखेत में कांडपाल क्लीनिक के पास 20 नवंबर को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से नौघर तल्ला मोहल्ले की आपूर्ति ठप थी। लोगों ने पेयजल निगम के जेई और एसडीएम गरुड़ को कई बार फोन किया लेकिन उनकी समस्या नहीं सुलझ सकी। इसलिए मोहल्लावासियों ने श्रमदान कर मंगलवार को इस लाइन पर आपूर्ति बहाल कर दी।
डॉ. चंद्रशेखर कांडपाल, कुंदन सिंह, प्रकाश रावल, नरेश सिंह का कहना है कि पेयजल निगम की पाइप लाइन कांडपाल क्लीनिक के पास सड़क के ऊपर है। वाहनों के आवागमन से वहां आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्रामीणों ने डीएम से पेयजल निगम की योजना का जांच कर दोषी अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़प्यार योजना से कम पानी मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की दुदिला-अमोली-बड़प्यार योजना में तकनीकी खामियों को जल संस्थान फिलहाल दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। इससे ग्रामीणों को नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल मिशन के तहत योजना के पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था कुछ माह पूर्व 20 लाख रुपये खर्च कर चुकी है।
पिछले दिनों आई आपदा से योजना के स्रोत के पास भूस्खलन होने से पेयजल योजना कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को फिलहाल जोड़ दिया है। लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि योजना को सुधारने का कार्य चल रहा है। पेयजल मिशन के तहत योजना के द्वितीय चरण का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा।
पूर्व दर्जा मंत्री और वरिष्ठ साहित्यकार पेयजल के लिए मोहताज
गरुड़ (बागेश्वर)। वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट के आवास पर डेढ़ माह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। वह हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व दर्जा मंत्री भट्ट ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उनके घर में खडेरिया ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी आता था लेकिन 12 अक्तूबर से उनके घर में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि वह पानी का बिल समय पर चुका रहे हैं। उन्होंने पेयजल संयोजन पर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अन्यथा 25 नवंबर को जल संस्थान कार्यालय बागेश्वर में सपरिवार धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें