रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल परिसर में निजी वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। यातायात पुलिस ने परिसर में खड़े निजी वाहनों के चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि तीन दिन पहले अस्पताल प्रबंध संचालन समिति की बैठक में अस्पताल परिसर को पार्किंग स्थल बनाए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया था, डीएम सविन बंसल ने पुलिस को तत्काल प्रभाव से चालान काटने तथा मनमानी करने पर वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए थे।
इधर, शनिवार को यातायात पुलिस प्रभारी विजय बिष्ट के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई करते हुए कुछ वाहन सीज किए। उन्होंने बताया कि यदि मनमानी की गई तो ऐसे वाहनों को सीधे सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में भी आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वालों को सीज कर दिया जाएगा। ब्यूरो