फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाएगी कैंट बोर्ड

Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की सिविल एरिया की बैठक में पर्यटन सीजन के मद्देनजर छावनी क्षेत्र को साफ बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बहुउद्देशीय हाल में संचालित जिम की प्रवेश दरें और टाइमिंग भी तय की गई। बैठक के दौरान दाखिल-खरिज के कई मसले निपटाए गए। तय हुआ कि नगर के मध्य एक और बड़े नाले का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई सिविल एरिया की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन सीजन सिर पर है, लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। यूरीनलों की हालत ठीक नहीं है। इसके लिए व्यापक अभियान चलाने पर सहमति बनी। तय हुआ कि नगर के मध्य एक और बड़े नाले का निर्माण किया जाएगा।

जिससे नगर की गंदगी का निस्तारण आसानी से किया जा सके। बैठक में बहुउद्देशीय हाल में संचालित जिम के रेट भी तय किए गए। अब जिम जाने के लिए युवाओं को 150 से 200 रुपये महीना खर्च करना पड़ेगा। जिम का समय भी सुबह, दोपहर और शाम निर्धारित किया गया है। बैठक में तय हुआ कि ईमामबाड़े के पास सोक  पिट भी बनाया जाएगा। बैठक में सचिव सीईओ एनवीएन रेड्डी, सभासद भुवन आर्य, सुकृत शाह, संजय पंत, विनोद चंद्र, अर्चना पाठक और विंदु रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें