फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में जोखिम भरा सफर

विज्ञापन
खस्ताहाल अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खस्ताहाल है। मार्ग में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढ़े बन गए हैं। इस मार्ग से सफर करने पर यात्रियों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों में सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हैं। जिससे मार्ग संकरा हो गया है। इससे सफर के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खस्ताहाल है। मार्ग में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क में ही तालाब बन जाता है। बरसात में तो इस सड़क की हालत काफी खराब हो जाती है। सड़क में बने गड्ढ़ो में रपटकर अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सड़क में कुछ स्थानों पर मार्ग की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। जिससे इस घुमावदार मार्ग में दिन के साथ ही रात के समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सुरक्षा दीवारें टूटने से इन स्थानों पर मार्ग काफी संकरा भी हो गया है। कई बार विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देने की जगह तक नहीं बचती है। शादियों के सीजन में इस मार्ग में वाहनों का दबाव बढ़ा है लेकिन सड़क की हालत नहीं सुधरने से यात्रा के दौरान लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। इन दिनों पर्यटक भी पहाड़ घूमने पहुंच रहे हैं लेकिन खस्ताहाल सड़कों से उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कई क्षेत्रों को जोड़ने से महत्वपूर्ण है मार्ग
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योकिं यह मार्ग बाड़ेछीना, सील, पेटशाल, मनियागर, दन्यां, चितई, आरतोला, तोली, खिरमोली, गुरुड़ाबांज समेत कई क्षेत्रों को जोड़ता है। इसी मार्ग से स्थानीय लोग गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को हा।यर सेंटर ले जाते हैं। सड़क खराब होने से मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

सड़क को लेकर क्या कहते हैं लोग
मार्ग खस्ताहाल होने के कारण आम लोगों के साथ ही यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। यह मार्ग क्षेत्र के कई इलाकों को जोड़ता है लेकिन अब तक इसकी कोई सुध नहीं ली गई है। मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढ़े हादसों को दावत दे रहे हैं। मार्ग का जल्द सुधारीकरण किया जाना चाहिए।
- महिपाल सिंह, बाड़ेछीना
पहाड़ आने जाने वाले लोगों को यहां के बदहाल सड़कों से दो चार होना पड़ता है। जब सड़क ही अच्छी नहीं होगी तो लोग पलायन करने को मजबूर होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के के बावजूद अल्मोड़ा-घाट-पिथौरागढ़ मार्ग की स्थिति काफी खराब है। मार्ग की मरम्मत जल्द की जाए।
विज्ञापन

- मोहन सिंह, बाड़ेछीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें