अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंंचायत गढ़वाली में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद लॉटरी से परिणाम निकाला गया। जिसमें कल्पना बिष्ट ने जीत दर्ज की।
गढ़वाली ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान के पद के लिए कल्पना बिष्ट और गीता भट्ट ने नामांकन कराया था। मतपत्रों की जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों को बराबर 152्र-152 मत मिले। यहां वोटरों ने 311 मत डाले थे। गणना में सात मत पत्र निरस्त हो गए थे। गीता भट्ट का कहना है कि जनता ने उन्हें जीता दिया था लेकिन किस्मत ने उन्हें हरा दिया। लॉटरी के बाद जीत दर्ज करने वाली कल्पना बिष्ट का कहना है कि वह गांव के विकास के लिए काम करेंगी। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है।