फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिक शुल्क वसूले जाने पर गुस्सा

Fri, 01 Aug 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्नातक पहले सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं से अतिरिक्त प्रयोगात्मक शुल्क वसूले जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते हुए जल्द छात्र-छात्राओं से ली फीस उन्हें वापस दिलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्नातक स्तर पर तीन मुख्य विषयों के लिए प्रयोगात्मक शुल्क निर्धारित है लेकिन अब छात्र-छात्राओं से चौथे विषय का भी प्रयोगात्मक शुल्क लिया जा रहा है जो गलत है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने जल्द छात्र हितों में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस मौके पर लोकेश सुप्याल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें