फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन में दक्ष होंगे पुलिस व होमगार्ड के जवान

Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस लाइन में सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। देहरादून से आई एसडीआरएफ की टीम के जवान पुलिस और होम गार्ड के जवानों को प्रशिक्षण देंगे। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित आपदा प्रबंधन शिविर में जवानों को एसडीआरएफ के सदस्य भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के गुर सिखाएंगे। पुलिस जवानों को आपदा की स्थिति में बेहतर प्रबंधन, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, रस्सी के सहारे इमारतों पर चढ़ने और उतरने की ट्रेनिंग दी जाएगी। एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण चार चरणों में दिया जाएगा। 
प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र आर्य और राम सिंह बोरा ने बताया कि प्रशिक्षण से राहत व बचाव कार्यों में मदद मिलती है। हर क्षेत्र में प्रशिक्षित जवान होने पर आपदाओं से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों सहित सभी जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 बीजीएस 06 पी - पुलिस लाइन में जवानों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण देते एसडीआरएफ के जवान। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें