अल्मोड़ा स्टेडियम में आयोजित एपीएल की विजेता टीम।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित स्वर्गीय किशोरी लाल वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) 2022 का क्वालिफायर मैच शनिवार को पिथौरागढ़ वॉरियरर्स और एवीएम भट्ट क्रिकेटर के मध्य खेला गया। मैच में पिथौरागढ़ वॉरियर ने भट्ट क्रिकेटर को 05 विकेट से हराया।
मैच का शुभारंभ पूर्व खिलाड़ी, वरिष्ठ रंगकर्मी अखिलेश थापा और पूर्व खिलाड़ी, रंगकर्मी कपिल मल्होत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भट्ट क्रिकेटर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन बनाए जिसमें कमल भट्ट ने 94 रन बनाए। जवाब में पिथौरागढ़ वॉरियर्स ने 05 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पिथौरागढ़ वॉरियर्स की ओर से भरत अधिकारी ने 70 रन बनाए जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में एलिमिनेटर फर्स्ट में जय गोलू ने अल्मोड़ा टाइटंस को तीन विकेट से हराया। पहले खेलते हुए अल्मोड़ा टाइटंस ने 170 रन बनाए जिसमें दीपक रौतेला ने 65 रन की पारी खेली। जवाब में जय गोलू क्रिकेटर्स ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
जय गोलू की ओर से विश्वजीत विश्वास ने 65 और पंकज रौतेला ने 55 रन बनाए। संतोष जोशी, गोपाल बिष्ट, मोहित नेगी और राजेंद्र तिवारी मैच के एंम्पायर रहे। दूसरे एलिमिनेटर मैच में जय गोलू क्रिकेटर्स ने भट्ट क्रिकेटर को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता का फाइनल मैच जय गोलू क्रिकेटर्स और पिथौरागढ़ वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह दोपहर दो बजे से स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।