फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में चार ग्रामीण सड़कों की आवाजाही ठप

Tue, 13 Aug 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले की चार ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन के कारण मलबा और बड़े बड़े बोल्डर आ गए। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन


सोमवार रात जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण जिले के चार आंतरिक मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण इन सड़कों पर जगह -जगह मलबा और बोल्डर आ गए है। मार्ग बंद होने के कारण मंगलवार को बाहरी क्षेत्रों से यहां आने वाले वाहन कई किमी लंबा फेरा लगाकर वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचे। इन सड़कों से प्रभावित होने वाले 20 से अधिक गांवों के डेढ़ हजार से अधिक गांवों के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। मार्ग बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद सड़कों को खाेलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर बंद रही आवाजाही

पारकोट- बैनाली मोटर मार्ग, चौबाट- सिंगोली मोटर मार्ग, सेला-चापड़ मोटर मार्ग, मनान- क्लेत मोटर मार्ग।

कहां कितनी बारिश

द्वाराहाट= 4.5 मिमी

सोमेश्वर = 2.4 मिमी

जागेश्वर = 0.5 मिमी

ताकुला = 0.5 मिमी

सल्ट = 0.5 मिमी

जलस्तर

कोसी = 1126.98 मीटर

रामगंगा= 921.925 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें