फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्माेड़ा में चार सड़कों पर थमी रफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से परेशानी हो रही है। बारिश के बाद पुल बहने से खैरना-रामनगर स्टेट हाईवे कई दिनों से बंद है। अब जिले में तीन ग्रामीण सड़कों पर भी मलबे ने आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों के बंद होने से 20 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अल्मोड़ा जिले का खैरना-रानीखेत- रामनगर स्टेट हाइवे मोहान पर पुल बहने से बंद है। प्रमुख हाईवे बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग चिमटाखाल होते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है। मलबा और बोल्डर गिरने से ध्याड़ी-भनोली, तलैड़ बैंड- बिरखोला, अल्मोड़ा-पनार-कोटयूली सड़क बंद है। जगह-जगह भूस्खलन होने से इन सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है। इससे 15 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। वाहनों की आवाजाही थमने से ग्रामीण मलबे और दरकती पहाड़ी के बीच पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। सड़कों के बंद होने से गांवों में दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीण पैदल बाजार पहुंच रहे हैं तब जाकर पीठ पर ढोकर राशन, सब्जी सहित अन्य सामान घर पहुंचा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। जल्द बंद सड़कों को खोला जाएगा। संवाद
27 तक अस्थायी पुल बनने की उम्मीद
अल्मोड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि खैरना-रानीखेत-रामनगर स्टेट हाईवे पर मोहान के पास पुल बहने से आवाजाही बंद है। यहां अस्थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है 27 जुलाई तक यहां अस्थायी पुल का निर्माण कर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें