फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सरकारी विद्यालय

Mon, 02 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालय मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं, इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय को पत्र भी भेजे लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। ऐसे में परीक्षा संबंधी कार्यों सहित अन्य सूचनाओं को संबंधितों तक पहुंचाना भी विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


जिले में सरकारी 163 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज हैं। विभागीय और विद्यालय स्तर का कामकाज करने के लिए मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के कुल 541 पद सृजित हैं, इसके सापेक्ष 90 पद रिक्त चल रहे हैं। मिनिस्टीरियल कर्मचारी ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से जुड़ी सूचनाओं को विभाग को भेजने, विभिन्न योजनओं का डेटा तैयार करने के अलावा तैनात शिक्षकों और अन्य कर्मियों की सेवा संबंधी कार्य संभालते हैं। लेकिन विद्यालयों में कर्मचारियों, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायकों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों में तैनात मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को एक से अधिक पटल का काम करना पड़ रहा है। संवाद



पदोन्नति और सेवानिवृत्ति से बढ़ेगी समस्या

अल्मोड़ा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में तैनात 80 से अधिक मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की जल्द ही पदोन्नति और सेवानिवृत्ति होगी। ऐसे में नई नियुक्ति नहीं हुई तो रिक्त पदों की संख्या बढ़ेगी तो व्यवस्थाएं भी चरमरा जाएंगी।
विज्ञापन




पदनाम रिक्त पद

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 4

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 3

प्रशासनिक अधिकारी 19

प्रधान सहायक 6

वरिष्ठ सहायक 13

कनिष्ठ सहायक 45

मिनिस्टीरियल कार्मिकों के रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। ये पद शासन स्तर से भरे जाते हैं। निश्चित तौर पर पर्याप्त कर्मी न होने से व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


- अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें