फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बकरी चराने गए दो युवकों को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

Sat, 16 Mar 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र में बकरियों के साथ जंगल गए युवक और उसे बचाने पहुंचे एक अन्य ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। संयोग से दोनों की जान बच गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

बौड़ तल्ला निवासी दिनेश रावत(39) शुक्रवार शाम बकरियों के साथ जंगल गए थे। झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। उनके पैरों पर पंजे से गहरे घाव कर डाले। किसी तरह पेड़ पर चढ़कर उन्होंने अपनी जान बचाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें बचाने पहुंचे एक ग्रामीण जगत सिंह (48) पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। उनके मुंह और दोनों हाथों में पंजे और दांतों के गहरे घाव बना दिए। खून से लथपथ जगत को ग्रामीणों ने तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया और दोनों घायलों को लेकर भौनखाल चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए वन विभाग आसपास के क्षेत्र में कैमरा ट्रैप स्थापित करने में जुट गया है और वन कर्मी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बगैर संसाधनों के तेंदुए का सामना कर रहे हैं वन कर्मी
मौलेखाल। बृहस्पतिवार को तेंदुए ने एक बकरी को मारा था, इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। विभाग ने गश्त के लिए दो वन कर्मियों को मौके पर तो भेज दिया, लेकिन उनके पास एक डंडे के अलावा कोई अन्य संसाधन नहीं थे। दूसरे ही दिन ग्रामीणों की भीड़ के बीच हिंसक तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। ऐसे में बगैर संसाधनों के वन कर्मियों का खुद के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

दो साल में तीन महिलाओं की जान ले चुके हैं तेंदुए और बाघ

मौलेखाल। सल्ट क्षेत्र में बीते दो साल में क्षेत्र के मरचूला, झड़गांव और कूपी में तीन महिलाओं को तेंदुए ने मौत के घाट उतारा है। वहीं एक वर्ष पूर्व जमरिया गांव में महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। किस्मत से उसकी जान बच गई।
कोट- क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए टीम गश्त कर रही है। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। -गंगा शरन, रेंजर, मोहान।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें