फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुत्तों के आगे भोटिया शब्द लगाने के मामले में कार्यवाही के निर्देश

Fri, 15 Dec 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड जनजाति आयोग ने राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन की शिकायत का संज्ञान लिया है। इसमें कुत्तों के आगे भोटिया शब्द लगाने की शिकायत की गई थी। आयोग के सचिव योगेंद्र रावत ने डीएम और एसपी से मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाही के बारे में आयोग को अवगत कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह पांगती ने आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि धारचूला, मुनस्यारी आदि स्थानों से उत्तरायणी मेले में लोग कुत्ता बेचने आते हैं। इन कुत्तों को भोटिया शब्द जोड़कर बेचा जाता है। कुत्तों के साथ भोटिया शब्द को जोड़ना भोटिया जनजाति को अपमानित करने के समान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें