फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चार बसों के चक्के थमे, यात्री वाहनों के लिए भटकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की चार बस सेवाओं का संचालन ठप रहने से मंगलवार को यात्री परेशान रहे। कई यात्री दूसरे वाहनों की तलाश में भटकते रहे। गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बाद में कई यात्री टैक्सियों से रवाना हुए।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से हरिद्वार, लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम समेत कई स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-देहरादून आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से बेतालघाट, टनकपुर, मासी, देहरादून आदि स्थानों को जाने वाले यात्री परेशान रहे। बसें न चलने का पता चलने पर यात्री वाहनों की तलाश में भटकते रहे। बाद में कुछ यात्री टैक्सी तो कुछ केमू की बसों से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सियों का किराया रोडवेज और केमू की बसों से काफी अधिक है। इस कारण यात्रियों की जेब भी ढीली हुई है। यात्रियों ने कहा कि रोडवेज की सेवाएं रोजाना स्थगित होने का खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है।
अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे दीपक ऐरी ने कहा कि बसों में ऑफलाइन सीट रिजर्व करने की व्यवस्था होनी चाहिए। लंबी दूरी की बसों का नियमित संचालन होना चाहिए। इन स्थानों के लिए कई बार टैक्सी आदि भी आसानी से नहीं मिलती है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रोडवेज की बस में कोसी से अल्मोड़ा पहुंचे गोधन सिंह ने बताया कि स्टेशन में सुविधाओं की कमी होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन में यात्रियों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है। बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें