फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग बिंता ने उठाई मरहूम जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग

विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग बिंता, बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन लीग बिंता गगास कुवांली बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न से नवाजने की मांग उठाई गई। तय हुआ कि 26 जनवरी को झंडारोहण होगा। बैठक में एसबीआई बग्वालीपोखर में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

कुंवर सिंह की अध्यक्षता में लीग कार्यालय बग्वालीपोखर में आयोजित बैठक में सभी सैनिकों, वीरांगनाओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि जिस भी पेंशनर का पीपीओ में पत्नी का नाम अंकित नहीं है, खासकर 1986से 2006 तक वह एक बार अवश्य प्रपत्रों की जांच कर लें। पूर्व सैनिक कुमाऊं संभाग के वार्षिक अधिवेशन के लिए भी सुझाव मांगे गए। बैठक में एसबीआई बग्वालीपोखर में स्टाफ की कमी से हो रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। वहां पर कैप्टन बहादुर सिंह भंडारी, कै दौलत सिंह, कै सुरेंद्र सिंह, कै मोहन सिंह, सुबेदार ललित, मोहन सिंह नेगी, सूबे देवीदत्त कबडवाल आदि थे। संचालन प्रचार सचिव ललित मोहन सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें