फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेल लाइन बिछाई जाए

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई सेवानिवृत केंद्रीय कल्याण समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेल लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल लाइन बनने से कई लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगों को सामान सस्ता मिल सकेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नवीन कलक्ट्रेट शहर से दूर होने पर लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। पुराने कलक्ट्रेट परिसर में सप्ताह में एक दो बार जनता के हित में कैंप लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में वृद्धि नहीं होनी चाहिए साथ ही लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिलनी चाहिए, इससे बिजली विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बरसात आने वाली हैं। सड़कों की ढाल नालियों की ओर की जाए। उन्होंने नगर को जाम से निजात दिलाने की भी मांग की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में अमर सिंह कार्की, महेश आर्या, त्रिलोक कड़ाकोटी, नवीन जोशी, रूप सिंह बिष्ट, गंगा फर्त्याल, हरीश लाल, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें